झांसी: रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में खेत की रखवाली करने गए व्यक्ति का खेत में मिला शव
Jhansi, Jhansi | Dec 23, 2024 मामला रक्सा थाना के ग्राम रमपुरा का है, जहां घर से खाना खाकर देर शाम खेत पर खेत की रखवाली करने गए काशीराम अहिरवार चारपाई के पास मिला। रमपुरा गांव के रहने वाले काशीराम अहिरवार अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं और मजदूरी के साथ दो एकड़ जमीन में खेती करते हैं। इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल बोई गई है, गांव से 500 मीटर दूर बने खेत पर चारपाई के पास शव मिला।