माखी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक महिला और उसके भतीजे पर हमले का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें चार नामजद और तीन अज्ञात शामिल हैं। सिविल लाइन सदर कोतवाली निवासी कविता सिंह ने आरोप लगाया कि पड़ोसी राकेश द्विवेदी उनकी पैतृक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। विरोध करने पर राकेश, उनके