मुरादाबाद: थाना पाकबड़ा पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में ई-कचरे के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
एसओजी और पाकबड़ा पुलिस ने ई कचरे के स्थानों पर ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की थी, पुलिस ने मौके से एक आयशर कैंटर, तीन छोटा हाथी में तकरीबन 116 कुंतल ई कचरा पकड़ा। पुलिस ने मौके से नौ लोगों को पकड़ा था। इंस्पेक्टर पाकबड़ा राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए सभी नौ लोगों को जेल भेज दिया गया।