मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक मे मारी टक्कर दो बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल इलाज के भर्ती
थाना कटघर दस सराय चौकी की पास की है। बिलारी के गांव चंगेरी के रहने वाले उस्मान (26 साल)पुत्र अनवर तथा उसका छोटा भाई फरमान (15 साल )नवाब पुरा में अपनी बाइक से दिहाड़ी मजदूरी करने आ रहे थे। दस सराय चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी,जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी ,और दोनों भाई बाइक समेत नीचे गिर गए।