इटकी: इटकी के मौजा सेमरा में पड़हा समाज ने 200 एकड़ सरकारी जमीन पर लगाया 'सरना' झंडा, रैयतों में हड़कंप, जांच की मांग
इटकी के मौजा सेमरा में खाता सं० 64 की करीब 200 एकड़ जमीन को लेकर विवाद गहराया। सैकड़ों ग्रामीणों ने अवैध जमाबंदी के खिलाफ ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला, भूमि के कई पलॉट पर सरना झंडा गाड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने जलीली परिवार के घर के बाहर भी झंडा गाड़कर नारेबाजी की। पूर्व विधायक देवकुमार धान ने इसे भू-माफियाओं और अंचल कार्यालय, थाने की मिलीभगत बताया है,