बुरहानपुर नगर: बुरहानपुर: गणपति थाना पुलिस ने झपटमारी के दो आरोपियों को 48 घंटे में किया गिरफ्तार
बुधवार दोपहर 3:00 बजे नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया गणपति थाना पुलिस ने झपट मारी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गुलशन मार्केट के पीछे हमीदपुरा और लोधीपुरा क्षेत्र में रहने वाले दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।