लमही के सुभाष भवन में मुस्लिम महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाई होली, भाई चारे का दिया संदेश
Sadar, Varanasi | Mar 24, 2024 मुस्लिम महिलाओं ने होली की पूर्व संध्या पर मोहब्बत और यकजहती का संदेश दिया। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम महिलाओं का होली मिलन कार्यक्रम लमही के सुभाष भवन में आयोजित किया गया। चेहरे पर गुलाल और ढोल की थाप पर होली का गीत गा रही मुस्लिम महिलाओं ने धर्मों के नाम पर फैलाये जा रहे नफरत को अस्वीकार कर दिया