मीनापुर: रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर चिमनी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मकसूदपुर चिमनी के समीप अज्ञात वाहन से एक व्यक्ति की देर शाम मौत हो गई । मृतक की पहचान महिन्दवारा थाना क्षेत्र के सिरखिरिया गांव के 35 वर्षीय सुनील राय के रूप में हुई है । थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि सुनील मुज़फ़्फ़रपुर से वापस बाइक से घर लौट रहे थे । मकसूदपुर चिमनी के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए । जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया