बोकारो जिले के पिंडाजोरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में लगभग 40 वर्षीय हरिपद मोदी की मृत्यु हो गई। वे अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए दामोदर नदी जा रहे थे। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। कुर्रा मोड़ के पास सड़क पार करते समय बोकारो से पुरुलिया की ओर जा रहे एक टेलर ने उन्हें टक्कर मार दी।