बेतिया के लौरिया में दो एकड़ गन्ना की खेत में लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी तबाही टली। नगर पंचायत लौरिया के वार्ड संख्या-1 स्थित ढढवा गांव के सरेह में गुरुवार को अचानक लगी आग ने किसानों की मेहनत को भारी नुकसान पहुंचाया। देखते ही देखते करीब दो एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।