धौलपुर: छात्रावास निर्माण को लेकर विवाद, युवक को लगी गोली
जांच पड़ताल और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में स्थित त्यागी छात्रावास में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान विनोद पुत्र भागीरथ निवासी पहाड़ी मरैना के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक