राजसमंद: राजसमंद के पसुंद ग्राम पंचायत में नल बंद करने पहुंचे सरपंच और पूर्व प्रधान सुरेश जोशी पर हमला, लाठियां चलीं
राजसमंद जिले की पसुंद ग्राम पंचायत में शुक्रवार को पानी के नल को लेकर बड़ा विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, सरपंच और पूर्व प्रधान सुरेश जोशी अपने सहयोगी रतनलाल सालवी और कुछ अधिकारियों के साथ गांव में अवैध रूप से लगाए गए नल बंद करने पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय वार्डवासियों ने इसका विरोध किया।