बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र धमोखर(बफर)अंतर्गत उमरिया–ताला सड़क मार्ग मे महामन के ददरा मे सड़क हादसे मे एक मादा सांभर की मौत होने का मामला सामने आया है।सड़क किनारे मृत मादा सांभर के पड़े होने की सूचना पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक क्षतिग्रस्त कार जिसमे सांभर के बाल चिपके मिलने पर कार जप्ती कर मामले की जांच की जा रही है।