प्रतापपुर प्रखंड के योगियारा गांव स्थित प्रसिद्ध बाबा कुटी आश्रम में गुरुवार को लगभग 6 बजे तक आध्यात्मिक उत्साह के साथ श्री श्री 1008 श्री सत्यनाम बापू की 78वीं पुण्यतिथि मनाई गई। तीन दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव में झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत कर बाबा की समाधि पर मत्था टेका।पुण्यतिथि के अवसर पर आश्रम परिसर में प