सांगोद: मोईकलां इलाके में घायल हरिण को युवाओं ने बचाकर वन विभाग को सौंपा, कर्मचारियों ने उसे मरने के लिए छोड़ दिया
Sangod, Kota | Jun 24, 2025 सांगोद. क्षेत्र के मोईकलां इलाके में मानवता निभाते हुए कस्बे के कुछ युवाओं ने मंगलवार को करीब 10बजे एक काले हरिण की जान बचाने के लिए घंटो तक मशक्कत की। वन विभाग के कर्मचारियोंं को मौके पर बुलवाकर घायल हरिण उनको सौंप दिया। विभागीय कर्मचारी घायल हरिण को आबादी के बाहर मरने के लिए छोड़ गए।