सांगोद: सांगोद के सावनभादौ डैम के गेटों से निकल रहा पानी, 2 हजार से अधिक खेतों में हुआ जलभराव
Sangod, Kota | Jun 22, 2025 सांगोद. कनवास इलाके में सिमलिया माल के खेतों में बरसात का पानी भरने की गंभीर समस्या से 2000बीघा से अधिक जमीनों में रविवार सुबह करीब 10बजे जल भराव देखा गया। किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सावनभादों डैम से पानी की निकासी होने वाले गेटों का निर्माण कार्य चल रहा है,इस कार्य को चलते करीब 1साल से अधिक हो गया है लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ।