रीठी तहसील क्षेत्र में आकाश में एक दुर्लभ खगोलीय दृश्य देखने को मिला। आज मंगलवार शाम करीब 6 बजकर 35 मिनट पर चंद्र ग्रहण का दृश्य स्पष्ट रूप से नजर आया जैसे ही चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़नी शुरू हुई वैसे ही लोगों की निगाहें आसमान की ओर उठ गईं गांवों से लेकर कस्बों तक लोग अपने घरों की छतों और खुले मैदानों में खड़े होकर इस खगोलीय घटना का आनंद लेते दिखाई दिया