छतरपुर शहर में नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो आज 28 मार्च दोपहर करीब 12;00 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर कचरा वाहन में गाय का शव ले जाया जा रहा है, जिस पर कचरा भी डाला गया है। घटना बाईपास रोड क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां मौजूद एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया।