करहल: लोकसभा चुनाव को देखते हुए बरनाहल कस्बा में RAF के जवानों एवं पुलिस फोर्स ने किया फ्लैग मार्च
लोकसभा चुनाव को देखते हुए बरनाहल कस्बा में पुलिस और RAF के जवानों ने नगर पंचायत के मुख्य मार्ग एवं नगर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था के दृष्टिगत यह फ्लैग मार्च किया गया है। साथ ही लोगों से लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।