बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने मोबाइल छिनौती करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 मोबाइल फोन बरामद
थाना बारादरी पुलिस ने मोबाइल छिनौती करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,चार मोबाइल फोन हुए बरामद।आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल हुई बरामद। पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद दोनों आरोपी सागर और अंकित को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।