पन्ना: गोवा में आयोजित नेशनल वूशु चैम्पियनशिप के रेफरी बने पन्ना के इरफान 30 जनवरी को होगा प्रतियोगिता का समापन।
Panna, Panna | Jan 29, 2024 पन्ना के होनहार खिलाड़ी रहे कोच इरफान उल्ला खान को गोआ में आयोजित राष्ट्रीय महिला वुशू खेलो इंडिया चैम्पियशिप में रेफरी बनने का मौका मिला है। वुशू एसोशिएशन ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 27 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित वेस्ट जोन महिला वूशु लीग नेशनल प्रतियोगिता 2024 के लिए देश भर से खिलाड़ी गोवा पहुंचे हैं। इस आयोजन में मध्यप्रदेश की टीम भी हिस्सा ले रही है।