सुल्तानगंज: सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का हुआ समापन
सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में 22 जुलाई से आयोजित विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का भव्य समापन 19 अगस्त, सोमवार को हुआ। इस एक माह तक चलने वाले मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु कांवरिया हर दिन सुल्तानगंज पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नमामि गंगे घाट एवं नई सीढ़ी घाट पर शुद्धता की डुबकी लगाई और अपनी कांवर में गंगाजल भरकर "बोल बम" का नारा लगाते हुए 105 किलोमीटर की यात्र