सुल्तानगंज: नई सीढ़ी घाट पर सावन के अंतिम सोमवारी पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन
सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के अंतिम सोमवारी को नई सीढ़ी घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर पाँच विद्वान पंडितों द्वारा महाआरती का संचालन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने गंगा मां की आराधना की। आयोजन की अगुवाई पंडित संजीव झा ने की, जो जाहन्वी गंगा महाआरती सभा के महामंत्री हैं। राज्य पर्यटन विकास निगम द