शिवना में रविवार के अपराह्न करीब 3.15 बजे किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि समन्वयक अनिल कुमार साह एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक धनंजय सिंह ने किसानों को मशरूम उत्पादन की तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं,इस संदर्भ में दी जाने वाली सरकारी सहायता का उल्लेख किया।