वैर: गांव सीता मे अवैध खनन माफियाओं ने हथियार के बल पर ग्रामीणों को डराने का किया प्रयास,वीडियो सोशल मीडिया पर #वायरल
Weir, Bharatpur | Jul 29, 2025 मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार वैर इलाके में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की यह वीडियो अवैध खनन माफियाओं द्वारा सीता गाँव के ग्रामीणों को धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। जो अवैध खनन का विरोध कर रहे हैं। वीडियो में एक युवक के हाथों में हथियार भी दिख रहा है। यह वीडियो 27 जुलाई की बताई जा रही है।