बीघापुर: बिहार के त्रिवेणी काशी के छात्र सत्यम बने रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर
Bighapur, Unnao | Mar 29, 2026 सत्यम बने रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर, प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और न ही गरीबी सफलता के आड़े आती है। इसे सच कर दिखाया है तहसील बीघापुर के आकमपुर गांव निवासी सत्यम बाजपेई ने। सत्यम ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर रक्षा मंत्रालय (वित्त) के अधीन लेखा परीक्षक (Auditor) के पद पर चयनित होकर जनपद का मान बढ़ाया।