परबतसर: पोक्सो एक्ट के प्रकरण में पीलवा पुलिस ने एक नाबालिक को निरुद्ध किया, वाहन किया ज़ब्त
पोक्सो एक्ट के प्रकरण में पीलवा पुलिस ने एक नाबालिक को निरुद्ध किया है। थानाधिकारी महिराम बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है। प्रकरण में पुलिस ने पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।