कटनी नगर: अति प्राचीन मधई मंदिर में शिवरात्रि महापर्व की भव्य तैयारी, 15 फरवरी को पंच महाआरती, बारात और भजन संध्या
आस्था,श्रद्धा और सनातन परंपराओं का अद्भुत संगम माने जाने वाला अति प्राचीन मधई मंदिर एक बार फिर शिवभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महापर्व पूर्ण हर्षोल्लास,विधि-विधान और भव्य आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर को लेकर आगामी 15 फरवरी को मधई मंदिर परिसर में मंदिर समिति द्वारा बैठक मंगलवार शाम 6 बजे आयोजित की गई।