राष्ट्रीय राजमार्ग 162 ढोला के निकट शुक्रवार को अचानक एक स्कूटर के अनियंत्रित होकर स्लिप हो जाने के कारण इस पर सवार पति-पत्नी नीचे गड्ढे में गिर जाने के कारण गंभीर घायल हो गए । इन घायलों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस के जरिए पाली के बांगड़ अस्पताल उपचार हेतु लाकर भर्ती करवाया गया । हुई इस दुर्घटना को लेकर पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है ।