पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में एवं एसपी धमतरी सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन तथा उपस्थिति में आज धमतरी में पुलिस मुख्यालय से आए साइबर एक्सपर्ट्स की टीम द्वारा साइबर हाइजीन के संबंध में एक महत्वपूर्ण निरीक्षण सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के समस्त विवेचना अधिकारी, साइबर थाना धमतरी की टीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।