कोटड़ी उपखंड के मंशा ग्राम पंचायत के भीलो के झोपड़ा गांव में पिछले कई महीनों से तिरपाल के नीचे अपने दो मासूम बेटों के साथ रहने को मजबूर बेवा भोली देवी भील को आखिरकार राहत मिली है। ग्रामीणों की गुहार पर जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गांव के लोगों ने आगे बढ़कर मदद की और कुछ ही दिनों में उसका पक्का आशियाना तैयार कर दिया। किसी ने सीमेंट उपलब्ध कराया, किसी ने बजरी-पत्