बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर कस्बा कछला के गोबिन्द बल्लभ पंत डिग्री कॉलेज के सामने रविवार चार बजे के आसपास तेज रफ्तार अल्टो कार ने ई - रिक्शा को टक्कर मार दी । जिससे कार में सवार जिला कासगंज के सेलई गांव के रहने वाले सोबित पुत्र राजवीर व उनकी पत्नी रेखा घायल हो गयी । वहीं कार की टक्कर से ई - रिक्शा चालक भी घायल हो गया ।