सासाराम: लोकतंत्र का त्योहार: रोहतास में मेहंदी के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान
Sasaram, Rohtas | Oct 17, 2025 शुक्रवार को दोपहर क़रीब 3 बजे बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर रोहतास जिला पूरी तरह तैयार है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया और 11 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।