बखरी: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में रक्तदान शिविर का आयोजन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बेगूसराय दिनकर रक्त संग्रह के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया।जिसका विधिवत उद्घाटन एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने किया। उद्घाटन के बाद रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा किये।