फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.
फारबिसगंज नगर परिषद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. नगर परिषद प्रशासन द्वारा राममनोहर लोहिया पथ अस्पताल रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस मौके पर अस्थाई अतिक्रमण को खाली कराया गया. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी,राजस्व अधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौजूद थें. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता रहेगा.