फारबिसगंज: फारबिसगंज के बथनाहा में इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा परिजनों ने मचाया हंगामा.
फारबिसगंज के बथनाहा में इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा कर परिजनों ने हंगामा मचाया. घटना बथनाहा हटिया चौक की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. परिजनों ने कहा आपरेशन के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई जिसे रेफर कर दिया गया. रास्ते में मौत हो गई.