शाजापुर: शाजापुर में नाबालिग युवती से लगातार छेड़छाड़, घर के बाहर मंडराता रहा युवक, कोतवाली थाने में केस दर्ज
शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को लगातार परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए परिजनों के साथ थाने पहुंचकर नाबालिग युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।