खड़गपुर: कलश स्थापना को लेकर तेघड़ा गांव में निकाली गई विशाल कलश यात्रा, कई गांवों में किया भ्रमण
गुरुवार 9:45 सुबह में हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के तेघड़ा गांव में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र को लेकर महादेवस्थान स्थित तेघड़ा दुर्गा मंदिर से सैकड़ो देव कन्याओं एवं महिलाओं ने सर कलश रखकर विशाल भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। इसके पूर्व पीड़ित द्वारा विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोचार के बीच सुल्तानगंज का पवित्र गंगा जल तेघड़ा काली मंदिर के प्रांगण मेभराया गया।