कोंडागांव जिले के दहीकोंगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूधगाँव के जंगल में आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना का वीडियो आज शनिवार सुबह 11 बजे सामने आया है। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कर्मचारियों की लापरवाही और निगरानी की कमी को जिम्मेदार ठहराया है।