शिवहर: कनुआनी चौक से पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी व एक नशेड़ी को किया गिरफ़्तार
फतहपुर थाना ने कनुआनी से 10 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी सहित तीन को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष जसीम अंसारी ने दी है। उन्होंने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर कनुआनी चौक से 10 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है।