शिवहर: लदौरा में सीताराम महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
लदौरा में श्री सीताराम महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संत श्री सियालाल दास जी महाराज ने बताया कि लदौरा गांव में तपस्वी श्री नारायण दास जी महाराज के आशीर्वाद से श्री सीताराम नाम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जहां पूरे विधि विधान के साथ आचार्यों के द्वारा भूमि पूजन कर महावीर झंडा का स्थापना किया गया।