शिवहर: छतौना विशुनपुर में ओबीसी आवासीय विद्यालय के लिए भूमि की बाधा हुई दूर, जमीन को किया गया निबंधित
छतौना विशुनपुर में ओबीसी आवासीय विद्यालय के लिए भूमि की बाधा दूर हो गई है। छतौना में 520 बेड वाले अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि का बाधा खत्म हो गई है। भूमिदाता सह भाजपा नेता नीतीश कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में छतौना के ग्रामीणों ने 5.01 एकड़ जमीन राज्यपाल के नाम निबंधन कर दिया है।