माघे परब का भव्य आयोजन महूदी में नोवामुंडी प्रखंड के महूदी गाँव में शुक्रवार को आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व माघे परब बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। देशाउली स्थल में पारंपरिक रीति से मारंग परब सम्पन्न हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। दिऊरी मोहन तिरिया ने सहयोगियों के साथ लाल मुर्गे की पूजा अर्पित की और गाँव की उन्नति, शांति, हरियाली