लखीमपुर: शहर के विभिन्न मोहल्लों में बीती रात से बिजली गुल, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा ने तीन मुख्य पंपसेट पर लगवाए जनरेटर
लखीमपुर में तेज़ आंधी और बारिश के कारण शहर के कई मोहल्ले में बीती रात से बिजली गुल है। पानी की समस्या को लेकर भी लोग परेशान हैं। शहर के विभिन्न मोहल्ले में पानी की समस्या को लेकर लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा के आदेश पर शहर के कम्पनी बाग, विलोबी मैदान व आवास विकास के पंपसेट पर जनरेटर लगवाकर पानी की समस्या को दूर कराया जा रहा है।