आरा: घर के आंगन में खेल रही बच्ची को विषैला करैत सांप ने काटा,बिशनपुर की घटना, बच्ची की स्थिति नियंत्रित हुई
Arrah, Bhojpur | May 30, 2024 घर के आंगन में खेलने के दौरान बच्ची को जहरीला करैत सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद बच्ची की तबियत खराब होने लगी जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना चांदी थाना क्षेत्र के विशुनपुर की है।