आरा: लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम
Arrah, Bhojpur | May 29, 2024 लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने,जिला निर्वाचन पढ़ाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन भोजपुर द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिला परिषद के परिसर से मतदाता जागरूकता हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया । इस रैली को उप विकास आयुक्त भोजपुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।