सीकरी: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सीकरी में ₹1 करोड़ 15 लाख की लागत से सहायक अभियंता कार्यालय का किया लोकार्पण
सोमवार शाम 6:00 बजे गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि भजनलाल सरकार सुशासन के प्रति समर्पित सरकार है। उन्होंने बताया कि अधिशाषी अभियंता सीकरी कार्यालय खुलने से सीकरी में विद्युत संबंधित सेवाओं में सुधार आएगा। विद्युत अधिकारियों से कहा कि वे आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उनकी समस्या को धैर्यपूर्वक सुनकर उसका हरसंभव समाधान करें।