नवाबगंज: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अनुदेशकों को मिली बड़ी राहत, 17 हजार मानदेय तय—बाराबंकी में खुशी की लहर
बाराबंकी में पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के अनुदेशकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने के साथ ही उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का भी निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद जनपद भर के अनुदेशकों में खुशी का माहौल है।