औरैया: ककोर मुख्यालय पर स्थित एसपी कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने ठगी के रुपए वापस करने के संबंध में दी जानकारी
ककोर मुख्यालय पर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी अभिजीत आर शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि औरैया पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थान से साइबर ठगी के मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें साइबर टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 1649041 रुपए वापस कराए है। वहीं रुपए वापस होने पर मुकदमा कर्ताओ के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।