मधुबन प्रखंड के बनजरिया गांव में चार दिवसीय छठ पूजा भक्ति भाव से मनाया गया। सभी छठ व्रतियों ने छठ पूजा के तीसरे दिन अस्तगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। यह एक ऐसा छठ पूजा है जो सभी गांवों में सैकड़ों छठ व्रतियों द्वारा की जाती है। इसके लिए नहाए खाए से पूजा की शुरुआत होती है। दूसरे दिन दिन भर निर्जला रहकर छठ वर्ती खरना पूजा करती हैं।